गेहूं बाजार स्थिति

17-Dec-2024 09:20 AM

गेहूं बाजार स्थिति
★ पिछले दो टेंडर में एफसीआई द्वारा अच्छे भावों पर गेहूं की जोरदार बिक्री की गयी।
★ पहले टेंडर के तुरंत बाद स्टॉक नियम सख्त किये गये परन्तु उसके बावजूद कीमतें नहीं थम रही।
★ तीसरा टेंडर जो कल (18 दिसंबर को) होना है के लिए भी 1 लाख टन गेहूं बिक्री मात्रा आवंटित की गयी।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि इस तीसरे टेंडर में भी अच्छी मात्रा में गेहूं खरीद की जाएगी।
★ आयात को लेकर सरकार की चुप्पी से ऐसा लगता है कि ऑनलाइन पोर्टल पर जो भी स्टॉक दिया जा रहा है उससे सरकार संतुष्ट है और उन्हें लगता है कि बाजारों में गेहूं की उपलब्धता अच्छी।
★ वैसे भी ऊंची कीमतों को देख मिलर्स सस्ते में सरकारी गेहूं मिलने से क्यों करेंगे परहेज।
★ ऊंची कीमतों के कारण गेहूं की अच्छी बिजाई, मौसम भी अब पड़ने लगा ठंडा।
★ स्टॉक के लिए कम से कम दो बम्पर उत्पादन जरुरी।
★ कीमतों मी गिरावट की उम्मीद कम, तेज ही रहेंगे गेहूं बाजार।