गेहूं की सरकारी खरीद संशोधित लक्ष्य से भी ऊपर पहुंची

23-Jun-2026 11:16 AM

नई दिल्ली। आधिकारिक आकड़ों से पता चलता है कि चालू वर्ष के दौरान केंद्रीय पूल के लिए गेहूं की कुल सरकारी खरीद 21 जून 2026 तक बढ़कर 357.6 लाख टन पर पहुंच गयी जो संशोधित खरीद लक्ष्य 355.40 लाख टन से 2.20 लाख टन तथा गत वर्ष की समानअवधि की खरीद 299.50 अख टन से 58.10 लाख टन या करीब 19 प्रतिशत ज्यादा है।

राजस्थान में गेहूं की खरीद नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची जबकि उत्तर प्रदेश में पिछले साल के मुकाबले दोगुना से अधिक गेहूं खरीदा गया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने आरंभिक चरण में मौजूदा खरीद मार्केटिंग सीजन के लिए 303 लाख टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया था जिसे अप्रैल के अंतिम सप्ताह में बढ़ाकर 355.40 लाख टन निर्धारित किया गया। वास्तविक खरीद इस लक्ष्य से भी ज्यादा हुई है।

वर्ष 2025 के रबी मार्केटिंग सीजन के दौरान केंद्रीय पूल के लिए करीब 302 लाख टन गेहूं खरीदा गया था। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने मौजूदा वर्ष के दौरान गेहूं का घरेलू उत्पादन बढ़कर 1206.60 लाख टन के सर्वकालीन सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने का अनुमान लगाया है। इस बार यूआरएस श्रेणी के गेहूं की सरकारी खरीद विशाल मात्रा में हुई है।

Latest News