दलहन फसलों के बिजाई क्षेत्र में हो रही वृद्धि

23-Jun-2026 12:41 PM

नई दिल्ली। खरीफ कालीन दलहन फसलों की बिजाई धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी है हालाँकि अभी प्रमुख उत्पादक राज्यों में मानसून की वर्षा का काफी हद तक आभाव देखा जा रहा है जिससे अरहर (तुवर), उड़द एवं कुल्थी जैसे दलहन फसलों की खेती सीमित क्षेत्रफल में हुई है लेकिन मुंग का रकबा तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि उसे पानी की कम जरूरत पड़ती है। 

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार मौजूदा खरीफ सीजन में दलहन फसलों का कुल उत्पादन क्षेत्र बढ़कर 7.21 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया जो पिछले साल की इसी अवधि के बिजाई क्षेत्र 6.39 लाख हेक्टेयर से 82 हजार हेक्टेयर ज्यादा है। समीक्षाधीन अवधि में तुवर का उत्पादन क्षेत्र 1.59 लाख हेक्टेयर से सुधरकर 1.61 लाख हेक्टेयर, कुल्थी का रकबा 8 हजार हेक्टेयर से सुधरकर 9 हजार हेक्टेयर तथा मूंग का बिजाई क्षेत्र 2.86 लाख हेक्टेयर से उछलकर 4.08 लाख हेक्क्टेयर पर पहुंच गया मगर उड़द का क्षेत्रफल 98 हजार हेक्टेयर से घटकर 62 हजार हेक्टेयर और मोठ तथा खेसारी सहित अन्य दलहनों का रकबा 87 हजार हेक्टेयर से गिरकर 71 हजार हेक्टेयर रह गया। मानसून अब सक्रिय होने लगा है।

Latest News