गेहूं खरीद: सभी राज्यों में खरीद लक्ष्य से पीछे

14-May-2025 11:53 AM

गेहूं खरीद: सभी राज्यों में खरीद लक्ष्य से पीछे
★ मौजूदा सीजन में कुल 332.7 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 291.64 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो कुल लक्ष्य का 88% है।
पंजाब
★ 124 लाख टन के लक्ष्य के मुकाबले 117.9 लाख टन की खरीद कर 95% लक्ष्य हासिल कर लिया है। हालांकि, यह पिछले वर्ष की समान अवधि से 3% कम है।
★ खरीद 15 मई को होगी बंद, लक्ष्य पूरा होना मुश्किल। 
★ इस वर्ष पंजाब में निजी खरीद रिकॉर्ड स्तर पर हुई।
~~~~~~~~
हरियाणा
★ खरीद 75 लाख टन के लक्ष्य के मुकाबले 70.47 लाख टन यानि 94% रही, जो पिछले साल की तुलना में समान स्तर पर है।
★ खरीद 15 मई तक की जनि हैं, लक्ष्य भेद पाना मुश्किल।
~~~~~~~~
उत्तर प्रदेश
★ खरीद प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा है। यहां 30 लाख टन के लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 9.76 लाख टन (33%) की खरीद हो सकी है, लेकिन यह पिछले साल से 19% अधिक है।
~~~~~~~~
मध्य प्रदेश
★ संशोदित लक्ष्य 80 लाख टन के मुकाबले 77.74 लाख टन की खरीद यानि 97% की गई, जो पिछले वर्ष से 75% अधिक है।
★ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में खरीद 30 जून तक की जानी है। 
★ MSP पर बोनस दिए जाने के कारण मध्य प्रदेश में खरीद लक्ष्य पूरा होने की प्रबल संभावनाएं, परन्तु उत्तर प्रदेश का असंभव। 
~~~~~~~~
राजस्थान
★ राज्य में 20 लाख टन के लक्ष्य में से 15.5 लाख टन की खरीद हुई है (78%) जो पिछले वर्ष की समानवधि की तुलना में 103% अधिक है।
★ यह खरीद 30 जून तक की जानी है।
~~~~~~~~
★ बम्पर उत्पादन होने के बावजूद पाइपलाइन खाली होने से आवक के दौरान सभी राज्यों में निजी खरीद मजबूत रही।
★ मंडियों में अब गेहूं की आवक कमज़ोर पड़ रही है। छोटे, मझले किसान अपना लगभग पूरा माल बेच चुके हैं जबकि बड़े किसान माल रोक रहे हैं।