गेहूं में तेजी रही

08-Jan-2024 07:58 PM

नई दिल्ली । फ्लोर मिलर्स की मांग बनी रहने व आवक कमजोर रहने से दिल्ली गेहूं की कीमतों में गत दिवस से 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही।

लारेंस रोड उत्तर प्रदेश / राजस्थान लाइन 2600/2650 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। उत्तर प्रदेश की गेहूं की मंडियों में आवक कमजोर रही। गेहूं की कीमतों में 20/50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही।

शाहजहांपुर भाव 2501/2521 रुपए, हरदोई 2540 रुपए, सीतापुर 2575 रुपए, गोरखपुर 2525/2550 रुपए, मथुरा 2610 रुपए व इटावा 2570 रुपए, लखीमपुर 2610 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका।

इसी प्रकार मध्य प्रदेश की उत्पादक मंडियों में 20/50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली- देवास मंडी 2400/3350 रुपए, उज्जैन 2600/3110 रुपए, नीमच 2675/3225 रुपए, अशोक नगर 2400/4300 रुपए, सीहोर 2550/4500 रुपए व भोपाल मंडी 2400/3050 रुपए प्रति क्विंटल का बाजार रहा।

राजस्थान के कोटा मंडी 2525/2890 रुपए, बूंदी 2400/2600 रुपए व बारां मंडी 2500/2740 रुपए प्रति क्विंटल बिके। गेहूं के बाजार में 50 रुपए से 100 रुपए तक की तेजी रही।