गेहूं स्टॉक सीमा फिर से लागू करने का उद्देश्य मूल्य अस्थिरता को रोकना: सरकारी सूत्र
04-Jun-2025 08:38 AM
गेहूं स्टॉक सीमा फिर से लागू करने का उद्देश्य मूल्य अस्थिरता को रोकना: सरकारी सूत्र
★ सरकार द्वारा पिछले सप्ताह गेहूं पर स्टॉक सीमा दोबारा लागू करने का निर्णय, खरीदी सीजन खत्म होने से लगभग एक महीने पहले लिया गया। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य संभावित मूल्य अस्थिरता को रोकना और महंगाई की आशंका को काबू में रखना है।
★ सूत्रों ने बताया कि सरकार इस समय गेहूं जैसी आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों को लेकर बेहद सतर्क है, विशेषकर इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए। ऐसे में सरकार चाहती है कि बाजार में किसी भी तरह की अचानक कीमतों में तेजी को रोका जाए ताकि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।
★ सरकार पहले ही ओपन मार्केट सेल स्कीम (OMSS) के तहत बाजार में गेहूं की आपूर्ति बढ़ाने के संकेत दे चुकी है, और स्टॉक सीमा का फैसला उसी रणनीति का हिस्सा है।
