गुजरात - नए अजवायन की आवक शुरू

09-Dec-2025 05:46 PM

नई दिल्ली। प्रमुख उत्पादक राज्य गुजरात की जामनगर मंडी में नए शरदकालीन अजवायन की आवक शुरू हो गयी है। और नए माल के भाव क्वालिटी अनुसार 2350/3400 रुपए प्रति 20 किलो बोला जा रहा है। नए माल की आवक 75/80 बोरी की रही। जबकि पुराने माल की आवक 650/700 बोरी की रही और भाव 1715/3430 रुपए बोला गया। जानकारों का कहना है कि अभी हल फ़िलहाल कीमतों में अधिक मंदे की सम्भावना नहीं है। क्योंकि इस वर्ष किसानों द्वारा अधिक क्षेत्रफल पर मूंगफली की बिजाई किए जाने के कारण अजवायन की बिजाई गत वर्ष की तुलना में 25/30 प्रतिशत कम क्षेत्रफल पर की गयी थी। जिस कारण से उत्पादन भी गत वर्ष की तुलना में कम रहने के समाचार हैं।