News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मध्य प्रदेश की कैबिनेट बैठक आज: उड़द पर ₹600 बोनस संभव
05-May-2026 12:23 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: मध्य प्रदेश की कैबिनेट बैठक आज: उड़द पर ₹600 बोनस संभव
★ मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
★ दैनिक भास्कर के अनुसार, सरकार उड़द उत्पादक किसानों को MSP के अलावा ₹600 प्रति क्विंटल तक बोनस देने पर विचार कर रही है।
★ साथ ही मसूर और उड़द उत्पादन बढ़ाने के लिए केंद्र के सहयोग से 6 वर्षीय विशेष योजना संभव
★ इसके अलावा नई दाल मिलों की स्थापना को प्रोत्साहन और ₹25 लाख तक सब्सिडी पर विचार किया जा सकता है।
★ अन्य संभावित फैसले जैसे कि दलहन-तिलहन खरीद प्रक्रिया तेज करना, बेहतर बीज और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराना और आगामी 5 वर्षों की योजनाओं को मंजूरी दी जा सकती है।
