News Capsule/न्यूज कैप्सूल: खाद्य तेल में लेड विवाद: व्यापारियों ने रखी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

05-May-2026 12:17 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: खाद्य तेल में लेड विवाद: व्यापारियों ने रखी बात, निष्पक्ष जांच की मांग
★ भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का एक प्रतिनिधिमंडल FSSAI की आयुक्त से मिला और आदेश पर पुनर्विचार की अपील की। आयुक्त ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
★ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि FSSAI ने 23 फरवरी 2026 को यूपी के कई जिलों—कानपुर, आगरा, मेरठ, लखनऊ, हापुड़ और गोरखपुर—में 14 तेल कंपनियों के नमूने लिए थे। इनमें सरसों तेल, साल्वेंट ऑयल और पाम ऑयल शामिल थे।
★ निजी लैब जांच के बाद कुछ नमूनों को “अनसेफ” घोषित किया गया।
★ व्यापारियों का कहना है कि तेल में लेड की मात्रा को वे न तो बढ़ा सकते हैं, न घटा सकते हैं। लेड  आने के संभावित स्रोत मिट्टी, खेती की प्रक्रिया और सिंचाई का पानी हो सकता है। उनका तर्क है कि सिर्फ एक निजी लैब रिपोर्ट के आधार पर उत्पादन, बिक्री और स्टॉक पर रोक लगाना उचित नहीं है।
★ कुल मिलाकर, यह मामला अब जांच की पारदर्शिता और खाद्य सुरक्षा मानकों की विश्वसनीयता पर केंद्रित हो गया है।
★ इस प्रतिनिधिमंडल में कानपुर से जगदीश गुप्ता, विजय गुप्ता, गोरखपुर के शशांक अग्रवाल, आगरा से कुमार कृष्ण गोयल, हापुड़ से संजीव अग्रवाल, लखनऊ से सिद्धार्थ गुप्ता व किशन अग्रवाल, तरुण कटारिया एवं संतोष कटारिया, नरेश सांगल शामिल थे।