घरेलू अनाज बाजार
20-Nov-2024 10:04 AM
घरेलू अनाज बाजार
★ महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और बिहार में बढे मक्का के भाव कर्नाटक में स्थिर। बिल्टी भाव भी मजबूत।
★ कर्नाटक व महाराष्ट्र में खरीफ सीजन नई मक्का आने लगी प्रतनु डिमांड का भरपूर सहारा मिलने से कीमतों पर नहीं पड़ रहा असर।
★ भविष्य में मक्का की कीमतें तेज रहने की उम्मीद।
★ बाजरा की कीमतों में लगातार तेजी का माहौल, 19 नवम्बर को दिल्ली 2600 रुपए पर हुआ बंद।
★ यह भाव गत सप्ताह के अंत से 40 रुपए अधिक व सोमवार से 20 रुपए अधिक हैं।
★ बहजोई बाजरा बीते शनिवार से 19 नवम्बर तक 80 रुपए बढ़ा, खैर 20 रुपए बढ़कर 2400, अटारी 10 रुपए उछलकर 2390 रुपए पहुंचा।
★ गुलबर्गा में बाजरा 2300-2800 रुपए पर स्थिर।
★ दाहोद मंडी में भाव शनिवार को 2500-2900 थे, 19 नवम्बर को बढ़कर 2500/3000 रुपए पहुंचे।
★ लगभग सभी मंडियों में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में कीमतों में गिरावट देखी गयी थी, नवम्बर के पहले सप्ताह में कीमतें मजबूत थी परन्तु इस सप्ताह कीमतें फिर बढ़ने लगी।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि जब तक एथनोल में मक्का डिमांड बनी रहेगी तब तक बाजरा की डिमांड चारे में निकलती रहेगी जिससे कीमतों को लगातार समर्थन मिल सकता है।
