GLOBOIL 2025 PART-1
26-Sep-2025 05:54 PM
GLOBOIL 2025 PART-1
Thomas Milke, World Oil
★ विश्व में तेलों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध। बायोडीजल में खाद्य तेलों का इस्तमाल आगे कम होने की सम्भावना।
★ विश्व में सोयामील के भाव टूट सकते हैं।
★ 2025-26 में तेलों की खपत 2716 लाख टन रही जो 2005-2006 में 1076 लाख टन थी यानी खपत में इतना बड़ा अंतर नहीं आया।
★ विश्व की कुल खपत में सोया व पाम तेल की हिस्सेदारी 57%, खपत की स्पीड बेहद कमजोर। अगर बायो डीजल में तेलों का इस्तमाल बढ़ा तो स्टॉक कम हो सकता है।
★ भारत में खाद्य तेलों का आयात अगले साल 15 लाख टन टन बढ़ने की उम्मीद।
★ पाम तले के भावों में आ सकती है गिरावट। सोया तेल का आयात बढ़ सकता है।
★ पाम तेल अब सभी तेलों के भाव तय करता है।
★ अप्रैल से सितम्बर 2022-23 में पाम तेल की कुल निर्यात में हिस्सेदारी 54% थी जो अब घटकर 49% रह गयी।
★ पाम तेल उत्पादन घटने के कारण निर्यात पर भी असर पड़ा।
★ पाम तेल उत्पादन 2019 से 2021 तक घटा, 2022 से 2025 तक उत्पादन बढ़ा। इंडोनेशिया में पेड़ पुराने होने से भविष्य में उत्पादन में आ सकती है गिरावट।
★ इंडोनेशिया सरकार ने करीब 10 लाख हेक्टेयर की जमीन अवैध बताकर कब्जाई परन्तु पाम तुड़ाई की अनुमति दी। परन्तु इस क्षेत्र में अब नये पौधे नहीं लगाये जायेंगे।
★ विश्व में पाम तेल उत्पादन घट सकता है।
★ इंडोनेशिया द्वारा B-50 प्लान का सफल होना मुश्किल।
★ B-45 ही बेहद चेलेंजिंग रहा, 2025 में इंडोनेशिया में पहली बार पाम तेल घरेलू खपत निर्यात के बराबर हुई।
★ चीन द्वारा अमरीका से सोया खरीद बंद किये जाने से उपलब्धता बढ़ी।
★ अपने किसानों को फायदा दिलाने के लिए अमरीका बायोडीजल में बढ़ा सकता है इस्तमाल।
★ सूरजमुखी तेल अन्य तेलों से महंगा. भारत में बढ़ सकता है सूरजमुखी तेल आयात।
★ अर्जेंटीना के सूरजमुखी तेल की कीमतें यूरोपियन यूनियन के तेल से 60-70$ कम।
★ अर्जेंटीना में बड़ी मात्रा में हो रही है सूरजमुखी की पेराई। विश्व में आगामी वर्षों में सूरजमुखी तेल आयात बढ़ सकता है।
