GLOBOIL 2025 PART-2

26-Sep-2025 06:00 PM

GLOBOIL 2025 PART-2
दोराब मिस्त्री
★ पिछली प्रेजेंटेशन में दोराब मिस्त्री ने पाम तेल के भाव 3500 रिंगिट पहुँचने की बात कही थी, उसके बाद भाव 3700 रिंगिट तक आये।
★ चीन ने अमरीका की सोया मार्किट को किया तबाह जिससे क्रशिंग बढ़ी व भारत को सोया तेल का अमरीका से निर्यात चालू हुआ।
★ चीन से भी भारत में सोया तेल आयात हो सकता है।
★ भारत द्वारा मलेशिया, इंडोनेशिया की जगह लैटिन अमरीकी देशों से पाम तेल आयात शुरू होने से सोया व सोया तेल व कनाडा से कैनोला का आयात होने के कारण कई देशों की मोनोपोली ख़त्म हुई।
★ मलेशिया व इंडोनेशिया में पाम तेल उत्पादन संतोषजनक नहीं।
★ ट्रम्प द्वारा कई उत्पादों पर टैरिफ लगाने से कई तेलों की आयात निर्यात में परेशानी।
★ सितम्बर में थाईलैंड से भारत को बड़ी मात्रा में CPO का निर्यात हुआ।
★ 2024-25 के मुकाबले 2025-26 में पाम तेल उत्पादन 10 लाख टन बढ़ने की सम्भावना।
★ इंडोनेशिया में B-40 प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा हुआ परन्तु B-50 होने में लगेगा लम्बा समय।
★ भारत में सरसों तेल के भाव ऊंचे, अगले वर्ष बिजाई बढ़ने की उम्मीद।
★ 2025-26 में ब्लैक सी देशों व अर्जेंटीना में सूरजमुखी का उत्पादन बढ़ सकता है।
★ रशिया व युक्रेन में युद्ध बंद हुआ तो सूरजमुखी तेल की कीमतों में वृद्धि आ सकती है।
★ 2026 में देश में सभी खाद्य तेलों का आयात बढ़ सकता है।
★ दोराब मिस्त्री ने कहा की जनवरी से मार्च 2026 तक भाव 5500 रिंगिट पहुँच सकते हैं जिसका मुख्य कारण रमजान व चीन नव वर्ष की छुट्टियाँ हैं।
★ US बायो डीजल प्रोग्राम के कारण सीबोट सोया तेल के भाव 70 सेंट तक पहुँच सकते हैं।
★ नारियल तेल के भाव ऊंचे रहने की उम्मीद। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में नारियल तेल के भाव 2000$ CIF रोटरडैम रह सकते हैं।
★ दोराब मिस्त्री के अनुसार 2025-26 में सोया तेल आयात 50 लाख टन रह सकता है जो 2024-25 में 51 लाख टन था।
★ 2025-26 में पाम तेल आयात 93 (2024-25 में 82), सूरजमुखी तेल आयात 27 लाख टन पहुँच सकता है जो 2024-25 में 30 लाख टन था।
★ कुल तेल आयात 2025-26 में 171 लाख टन रहने की उम्मीद जो 2024-25 में 163.5 लाख टन था।