हल्दी - अधिक बिजाई के बावजूद मंदा नहीं
17-Jun-2024 07:41 PM
नई दिल्ली । चालू सीजन के दौरान उत्पादकों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने एवं प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में हो रही बारिश के कारण हल्दी बिजाई के लिए अनुकूल मौसम बन जाने में इस वर्ष हल्दी के बिजाई क्षेत्रफल में 25/30 प्रतिशत की वृद्धि होने के समाचार है।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में हल्दी के को उत्पादन में लगभग 45/50 प्रतिशत का योगदान रहता है। वर्तमान में उत्पादक केन्द्रों पर हल्दी के दाम गत वर्ष की तुलना में दोगुना से भी अधिक बोले जा रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि हालांकि बिजाई क्षेत्रफल में वृद्धि होगी। लेकिन नई फसल जनवरी माह में आएगी। तब तक के लिए हल्दी की उपलब्धता कम रहेगी।
जिस कारण से आगामी दिनों में हल्दी की कीमतों में तेजी की संभावना है। चालू सीजन में कीमतें अधिक होने के कारण हल्दी के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2022-23 (अप्रैल-मार्च) के दौरान हल्दी का निर्यात 170094 टन का हुआ था जोकि वर्ष 2023-24 में घटकर 162019 टन का रह गया है।
