हल्दी - धारणा मंदे की नहीं

09-Dec-2025 05:57 PM

नई दिल्ली। हल्दी की वर्तमान कीमतों में मंदे की सम्भावना नहीं है। क्योंकि उत्पादक केन्द्रों पर स्टॉक कम रह जाने के कारण मंडियों में आवक कम रह गयी है। मगर हाजिर में उठाव कम होने से भाव अपने पूर्व स्तर पर मजबूती के साथ बोले जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि नई फसल आने से पूर्व एक बार हल्दी के दामों में तेजी आने की सम्भावना नहीं जबकि नई फसल जनवरी माह में निज़ामाबाद लाइन पर शुरू हो जाएगी। अधिक बिजाई के कारण चालू सीजन के दौरान हल्दी उत्पादन में गत वर्ष की तुलना में वृद्धि होगी। वायदा बाजार में भी आज हल्दी के भाव मजबूती के साथ बंद हुए हैं। वर्तमान में दिल्ली बाजार में हल्दी सिंगल पोलिश का भाव 145/147 रुपए प्रति किलो पर मजबूती के साथ बोला जा रहा है।