हनुमानगढ़ जिले में मूंग तथा मूंगफली की अच्छी सरकारी खरीद

08-Dec-2025 02:22 PM

हनुमनगढ़। देश के पश्चिमी प्रान्त-राजस्थान के विभिन्न जिलों में किसानो से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीफ कालीन मूंग तथा मूंगफली की सरकारी खरीद धीरे-धीरे जोर पकड़ती जा रही है इसी श्रृंखला के तहत हनुमानगढ़ जिले में भी राजफेड के सहकारिता विभाग के माध्यम से इस दलहन-तिलहन की खरीद आरम्भ कर दी है और अब इसकी रफ्तार बढ़ती जा रही है। दरअसल इस बार राजस्थान में दलहन-तिलहन की सरकारी खरीद के प्रस्थान को काफी देर से स्वीकृति मिली और इसकी तारीख का निर्धारण करने में भी विलम्ब हो गया। 

ध्यान देने की बात है कि राजस्थान खरीफकलिन मूंग का सबसे प्रमुख उत्पादक प्रान्त है जबकि मूंगफली के उत्पादन में गुजरात के बाद दूसरे नंबर पर रहता है। इस वर्ष बाढ़-वर्षा एवं खेतो में जल-जमाव के कारण वहां मूंग की फसल आंशिक रूप से प्रभावित हुई लेकिन मूंगफली की फसल के लिए मौसम अनुकूल रहा जिससे इसका शानदार उत्पादन होने की उम्मीद है। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस बार हनुमानगढ़ जिले से मूंग की खरीद के लिए 11 तथा मूंगफली की खरीद के लिए 6 क्रय केंद्र स्थापित किए गए है। 10 क्रय केन्द्रो पर मूंग की सरकारी खरीद आरम्भ हुई है जबकि मूंगफली के सभी 6 क्रय केंद्र क्रियाशील हो चुके है। खरीद की प्रक्रिया लम्बे समय तक जारी रहेगी। थोक मंडी भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे रहने के कारण किसान सरकारी क्रय केन्द्रो पर अपना माल बेचने में कोई कठिनाई नहीं हो रही है।

प्राप्त सुचना के अनुसार खरीद प्रक्रिया के शुरुआती 12 दिनों के दौरान हनुमानगढ़ जिले के क्रय केन्द्रो पर 376 किसानो से 6.38 करोड़ रूपए मूल्य की 7726 क्विंटल मूंग एवं मूंगफली की खरीद की गई। खरीद की प्रक्रिया अभी जारी है।