हरियाणा में गेहूं और सरसों खरीद
20-May-2025 02:48 PM
हरियाणा में गेहूं और सरसों खरीद
★ भिवानी जिले में सबसे अधिक सरसों की खरीद हुई है और सिरसा जिले में सबसे अधिक गेहूं की खरीद हुई है।
गेहूं
★ रबी विपणन सीजन 2025-26 के दौरान सिरसा जिले में सबसे अधिक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग, हैफड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 8,51,132.60 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। जिले में 8,39,938.95 मीट्रिक टन गेहूं का उठान जो कुल 98.68 प्रतिशत बैठता है।
★ राज्य की मंडियों में कुल 75,20,312.48 मीट्रिक टन गेहूं की आवक, 75,20,312.48 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई जिसमें से कुल 74,35,720.16 मीट्रिक टन (98.88%) गेहूं का उठान हुआ है।
★ केंद्र के लिए 73,13,389.78 मीट्रिक टन एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए 2,06,922.70 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
~~~~~~~
सरसों
★ हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा भिवानी जिले में 2,36,908.98 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। जिले में 2,26,914.62 मीट्रिक टन सरसों का उठान हुआ है।इस जिले में 95.78 प्रतिशत सरसों का उठान हुआ।
★ सभी मंडियों में इस वर्ष रबी मार्केट सीजन में कुल 8,16,157.68 मीट्रिक टन सरसों की आवक, 7,78,737.77 मीट्रिक टन (98.59%) सरसों एजेंसियों द्वारा खरीदा गया।
