इंडोनेशिया में पाम तेल का उत्पादन घटा: CPCOC

22-Feb-2025 03:02 PM

इंडोनेशिया में पाम तेल का उत्पादन घटा: CPCOC
★ कौंसिल ऑफ़ पाम ऑइल प्रोड्यूसिंग कन्ट्रीज (CPOPC) के अनुसार इंडोनेशिया में 2024 में पाम तेल उत्पादन 480 लाख टन रहा जो 2023 में 500.7 लाख टन था।
★ मलेशिया में पाम तेल उत्पादन जो 2023 में 185.5 लाख टन था बढ़कर 193.5 लाख टन पहुंचा।
★ इंडोनेशिया में B-40 बायोडीजल प्रोग्राम के तहत खपत में हुआ इजाफा।
★ घटते उत्पादन व इंडोनेशिया में घरेलू खपत बढ़ने से कीमतों में देखा गया इजाफा। अर्जेंटीना सोया तेल मलेशिया पाम तेल से 70$/टन व इंडोनेशिया पाम तेल से 110$/टन कम।
★ इंडोनेशिया द्वारा निर्यात शुल्क में लगातार की गयी बढ़ोत्तरी से भी सोया तेल व पाम तेल के बीच का अंतर बढ़ा।
★ विश्व में बायो डीजल और अन्य प्राकृतिक इंधन का उत्पादन 2024 में 641.4 लाख टन पहुंचा। 2023 से 8.4% अधिक। जिसमें पाम तेल की हिस्सेदारी एक तिहाई है।