इलायची बाजार अपडेट

04-Jun-2025 10:37 AM

इलायची बाजार अपडेट

★ कुमिली जैसे प्रमुख बाजार में छोटी इलायची की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

★ इडुक्की जिले से मिल रही जानकारी के अनुसार भारी बारिश और तेज़ हवाओं के कारण 5% से 10% तक फसल को नुकसान होने का अनुमान है।

★ 2024 की शुरुआत में गर्मियों की बारिश कम हुई थी, लेकिन प्री-मानसूनी बारिश ने किसानों में उम्मीद जगाई है।

★ जुलाई मध्य से अच्छी फसल की संभावना जताई जा रही है।

★ वैश्विक स्तर पर उत्पादन कम रहने और घरेलू खरीदारों व निर्यातकों की सक्रियता बढ़ने से कीमतों को सहारा मिल सकता है।