इस्मा एनुअल जनरल मीटिंग 2024 में कही गयी मुख्य बाते

19-Dec-2024 05:15 PM

इस्मा एनुअल जनरल मीटिंग 2024 में कही गयी मुख्य बाते
★ ISMA द्वारा दिल्ली के ताज महल होटल में 2024 की एनुअल जनरल की गयी, जिसमें मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि चीनी उद्योग भारत की अर्थव्यवस्था में बेहद महत्पूर्ण। अनाज से भी एथनोल बनाया जा रहा है।
★ एथनोल के लिए मक्का का इस्तमाल बढ़ने से कीमतें 2400 रुपए प्रति क्विंटल पहुंची, जो भविष्य में घटकर 1800 रुपए प्रति क्विंटल आ सकती हैं।
★ मंत्री ने कहा कि चीनी निर्यात खोलने के लिए इस्मा को खाद्य और उपभोक्ता मंत्रालय को प्रोपोज़ल देना चाहिए।
★ एथनोल निर्यात का प्रोपोज़ल भी देना चाहिए।
★ कई देश - श्रीलंका, बांग्लादेश एथनोल मिक्सिंग पर कर रहे ही विचार।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
★ अनिल चोपड़ा खाद्य सचिव ने कहा कि एथनोल उत्पादन ने लक्ष्य को किया पार।
★ MSP बढ़ाए जाना भी सरकार के ध्यान में। सरकार अन्य शेयरहोल्डर को देखकर लेती है निर्णय।
★ अनाज से एथनोल उत्पादन बढ़ा। मक्का का एथनोल में इस्तमाल बढ़ने से भविष्य में उत्पादन बढ़ने की उम्मीद, अभी 350-360 लाख टन उत्पादन होता है, अगले 3-4 वर्ष में 450 लाख टन उत्पादन पहुंचने का लक्ष्य रखा।
★ DDGS में जल्द किया जाएगा बदलाव ताकि टूटे चावल का इस्तमाल विभिन्न योजना और एथनोल बनाने में बढ़े।
★ चालू सीजन के शुरुआत में 75 लाख टन के ओपनिंग स्टॉक, 320 (+- 5) लाख टन चीनी उत्पादन व 290 लाख टन खपत रहने की उम्मीद।
★ 40 लाख टन एथनोल में होगा इस्तमाल, सीजन के अंत में बकाया स्टॉक अच्छा रहने की उम्मीद।
★ 31 जनवरी 2025 तक सभी चीनी मिलों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपने स्टॉक की जानकारी देनी होगी।
★ कोटा से अधिक चीनी बिक्री करने वाली मिलों के खिलाफ होगी कार्यवाही। इसे GST से लिंक किया जाएगा।
★ जल्द ही सरकार एग्री स्टेट योजना के माध्यम से किसानों का पंजीकरण कर ऑनलाइन पोर्टल पर फसल की जानकारी लेगी। जिससे फसलों के सही उत्पादन की जानकारी मिले।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
इस्मा द्वारा कही गयी बातें
★ चीनी का पुराना स्टॉक 80 लाख टन और पिछला अनुमान 333 लाख टन दिया गया।
★ अगला अनुमान जनवरी के अंत में दिया जाएगा, असल स्थिति तब क्लियर होगी।
★ गन्ना उत्पादकता व चीनी रिकवरी पर पड़ा असर, उत्पादन 325-330 लाख टन रह सकता है।
★ गत सीजन में अत्यधिक गर्मी पड़ने व चुनाव के कारण खपत 295 लाख टन थी जो अब घटकर 282-285 लाख टन रह सकती है।
★ 40 लाख टन चीनी का इस्तमाल एथनोल बनाने में होगा।
★ इस्मा ने सरकार से 20 लाख टन चीनी निर्यात का किया अनुरोध।
★ गन्ना की एफआरपी 6% बढ़ाई गयी, महाराष्ट्र में चीनी के भाव 33 रुपए के आसपास जो गत वर्ष 36 रुपए थे, उत्तर प्रदेश में भाव 36-36.5 रुपए बोले जा रहे हैं जो गत सीजन में 38-39 रुपए थे। कर्नाटक व महाराष्ट्र में अच्छी फसल।
★ चीनी मिलों के पास 600 करोड़ लीटर एथनोल बनाने की क्षमता, भविष्य में एथनोल डिमांड बढ़ी तो यह क्षमता बढ़ सकती है।
★ इस्मा ने कहा कि चीनी निर्यात खोलने का यही सही समय क्योंकि ब्राजील में चीनी उत्पादन घटा व अंतर्राष्ट्रीय बाजार भी ऊंचे हैं।
~~~~~~~~~~~~~~
★ व्यक्तिगत रूप में आई ग्रेन इंडिया से हुई बातचीत में सचिव ने कहा कि सरकार की पहली प्रथिकता चीनी उत्पादन व उपलब्धता बनाये रखना, दूसरी एथनोल उत्पादन तथा तीसरा निर्यात हैं।
★ इस्मा द्वारा रखे गये सभी प्रपोजल सरकार की नजर में, उद्योग के शेयरहोल्डर के हितों को देखकर ही लिया जाएगा फैसला।