जीरा- कीमतों में गिरावट
11-Jun-2024 06:59 PM
चेन्नई । आज भी जीरा कीमतों में नरमी रही। सूत्रों का कहना है की निर्यात मांग न होने के अलावा लोकल मांग भी बाजार में सीमित चल रही है। वायदा बाजार भी मंदे के साथ बोले जा रहे हैं।
जिस कारण हाजिर बाजारों में आज भी जीरे की कीमतें 400/500 रुपए प्रति क्विंटल मंदे के साथ बोली गई है। चालू सप्ताह के शुरुआती दो दिन में जीरे के हाजिर भाव 900/1000 रुपए प्रति क्विंटल घट गये हैं सूत्रों का मानना है कि अभी जीरा कीमतों में अधिक तेजी की संभावना नहीं है।
क्योंकि विदेशों में नए जीरे की आवक शुरू हो गई है और इस वर्ष विदेशो में भी जीरा उत्पादन अधिक होने के समाचार मिल रहे हैं। जिस कारण से आगामी दिनों में जीरा का निर्यात प्रभावित रहेगा। वायदा बाजार में आज जून का जीरा 715 रुपए एवं जुलाई का 505 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ है।
