जीरा - कीमतों में गिरावट
08-Dec-2025 05:53 PM
नई दिल्ली। उत्पादक केन्द्रों पर पर्याप्त स्टॉक एवं निर्यातकों की कमजोर लिवाली के चलते जीरा के भावों में मंदी रही। हाल-फिलहाल कीमतों में अधिक तेजी के आसार नहीं हैं। हालांकि उत्पादक केन्द्रों पर इस वर्ष जीरा बिजाई घटने के समाचार हैं लेकिन पर्याप्त स्टॉक के कारण भाव नहीं बढ़ रहे हैं। वायदा में भी भाव मंदे के साथ बोले जा रहे हैं। गुजरात की मंडियों में भाव 300/400 रुपए मंदे के साथ बोला गया। राजस्थान की मेड़ता, जोधपुर, नागौर मंडी में भाव 200/300 रुपए मंदे रहे। वायदा बाजार में भी जीरा दिसंबर का भाव 605 रुपए एवं जनवरी का भाव 720 रुपए मंदे के साथ बंद हुआ है।
