कांडला-मूंदड़ा पोर्ट के लिए परिवहन दर में 20 प्रतिशत की वृद्धि

24-Mar-2026 11:18 AM

कांडला। ईंधन के दाम में हुई बढ़ोत्तरी को देखते हुए कांडला- मूंदड़ा कंटेनर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने परिवहन चार्ज में 20 प्रतिशत की अस्थाई वृद्धि कर दी है जो आज यानी 24 मार्च 2026 से प्रभावी हो गई है। एसोसिएशन द्वारा जारी एक व्यापार सूचना में कहा गया है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण पेट्रोल पम्पों पर डीजल की आपूर्ति- उपलब्धता एवं खुदरा बिक्री सीमित हो गई है। इससे ट्रक ट्रैक्टर- ट्रॉली का सामान्य ढंग से परिचालन करना मुश्किल हो गया है। सरकार ने औद्योगिक डीजल का दाम बढ़ाकर 112 रुपए प्रति लीटर कर दिया है। तैयार तथा स्पेयर पार्ट्स के दाम भी 3-4 प्रतिशत बढ़ गए हैं। इसे देखते हुए परिवहन चार्ज 20 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। सामान्य स्थिति बहाल होते ही इसे वापस ले लिया जाएगा।