कालीमिर्च में रही गिरावट
08-Jan-2024 07:55 PM
नई दिल्ली । आज कालीमिर्च की कीमतों में मंदा रहा। सूत्रों का कहना है कि विगत 2/3 दिनों से केरल एवं कर्नाटक में हो रही बारिश से कालीमिर्च की बेलों पर लग रहे फल को फायदा मिलेगा।
वर्तमान कार्डमम कालीमिर्च का दाना मोटा होगा। जिस कारण से कालीमिर्च का उत्पादन पूर्वानुमानों की तुलना में अधिक होने की संभावना है।
अधिक उत्पादन एवं हाजिर में कमजोर मांग के कारण आज कोचीन बाजार में कालीमिर्च के भाव 10/15 रुपए प्रति किलो तक मंदे के साथ बोले गए। कर्नाटक की चिकमगलूर मंडी में भी भाव 10 रुपए नरमी के साथ बोले गए।
उत्पादक केन्द्रों के मंदे समाचार मिलने के कारण बाजार में भी कालीमिर्च के भाव दबे रहे। धारणा तेजी की नहीं है। क्योंकि चालू माह के अंत तक कोचीन में नए मालों की आवक शुरू हो जाने की संभावना है।
