कनाडा बाजार

04-Dec-2025 10:54 AM

कनाडा बाजार
मसूर 
★ मसूर बाजार इस सप्ताह मिश्रित रहा। अल्जीरिया में बड़ी हरी मसूर का आर्डर न आने से बाज़ारों पर पर दबाव दिखा और कुछ बोली 25 सेंट तक आई, हालांकि अच्छी गुणवत्ता पर 27 सेंट तक के अवसर मिल रहे हैं।
★ #1 व एक्स्ट्रा #2 उच्च गुणवत्ता पर खरीदारों की रुचि बनी।
★ छोटी हरी मसूर लगभग 22 सेंट/पाउंड पर और लाल मसूर #2 ग्रेड लगभग 22 सेंट/पाउंड पर स्थिर हैं।
★ नए सीजन के भाव अभी सामने नहीं आए हैं।
~~~~~~
मटर
★ मटर के भाव स्थिर।
★ पीली मटर $7.50–8.00/बु., हरी $10.50–11.00/बु., मैपल $10.00–11.50/बु. पर कारोबार जारी है।
★ आपूर्ति अधिक होने से बड़े उछाल की संभावना निकट भविष्य में कम है।
~~~~~~~
काबुली चना
★ कनाडा में दो दशक की सबसे बड़ी चने की फसल आने से उच्च गुणवत्ता वाले चने के भाव दबाव में।
★ फ़ीड सेक्टर में अधिक आपूर्ति और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से बाजार और नरम है।
★ AAFC के अनुसार 2025-26 में कनाडा का कैरीओवर दोगुना होने की उम्मीद है।
★ भारत मुख्य निर्यातक  में उभरा। 
★ स्थानीय स्तर पर #2 काबुली (30% 9mm+) लगभग 28 सेंट/पाउंड पर, ऑफ-ग्रेड 16–24 सेंट/पाउंड और फ़ीड लगभग 10 सेंट/पाउंड पर।