कनाडा दलहन बाजार
05-Apr-2025 12:39 PM
कनाडा दलहन बाजार
मसूर
★ पिछले सप्ताह की तुलना में कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं।
★ पुरानी फसल छोटी और बड़ी हरी मसूर की कीमत तय करना कठिन हो रहा है, खरीदारों को नई बिक्री करने में कठिनाई हो रही है।
★ नई हरी मसूर बुआई क्षेत्र में वृद्धि की उम्मीद, छोटी हरी मसूर बढ़ने की उम्मीद।
★ लाल मसूर की बुआई क्षेत्र में गिरावट की संभावना, जिसका मुख्य कारण अन्य किस्मों की तुलना में कम कीमतें होना है।
★ StatsCan के अनुसार मसूर की कुल खेती 40 लाख एकड़ से थोड़ी अधिक हो सकती है।
★ टैरिफ से बचने के लिए कुछ किसान मटर के बजाय मसूर की बुआई कर सकते हैं।
★ भारत द्वारा आयात शुल्क लगाए जाने से बाजार पर बड़ा असर नहीं पड़ा।
~~~~~~~~~~~
मटर
★ मटर बाजार में फिलहाल ठहराव।
★ कनाडा में मटर की खेती पहले के अनुमानों से कुछ कम रहने की संभावना है। अगर विदेशी मांग में तेजी नहीं आती तो 2025-26 में आपूर्ति अधिक रह सकती है।
★ अमेरिका में भी मटर की खेती में कमी की उम्मीद है, जिससे संभवतः कनाडा से आयात की मांग बढ़ सकती है।
★ पीली मटर की कीमत लगभग $10.00 प्रति बुशेल (डिलीवर) बनी हुई है, लेकिन नई फसल के लिए बोली नहीं मिल रही है।
★ पुरानी हरी मटर $16.00 प्रति बुशेल (FOB) पर बिक रही है, जबकि नई फसल की कीमतें $12.50 से $13.50 के बीच हैं।
~~~~~~~~~~~
काबुली चना
★ बाकी फसलों पर टैरिफ का असर पड़ा है, लेकिन चना के अच्छे व्यापार हो रहे हैं। छोटे और बड़े दोनों साइज के चने की खरीद-बिक्री चल रही है।
★ पुराना चना करीब $0.30 से $0.33 प्रति पाउंड बिक रहा है (FOB फार्म), अमेरिका में इसकी कीमत लगभग $0.20 प्रति पाउंड है।
★ नई फसल की बिजाई बढ़ने की उम्मीद।
