कर्नाटक: मुख्यमंत्री की बैठक के बाद इथेनॉल कंपनियाँ MSP पर मक्का खरीदने को तैयार

29-Nov-2025 05:07 PM

कर्नाटक: मुख्यमंत्री की बैठक के बाद इथेनॉल कंपनियाँ MSP पर मक्का खरीदने को तैयार
★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री शुक्रवार को हुई बैठक में इथेनॉल उत्पादक कंपनियों ने सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए मक्का MSP पर खरीदने पर सहमति जताई।
★ कंपनियों ने बताया कि इथेनॉल उत्पादन लागत बिक्री मूल्य से अधिक होने के कारण MSP पर खरीद में कठिनाई हो रही है।
★ इस खरीफ सीजन में कर्नाटक में 17.94 लाख हेक्टेयर में मक्का बोया गया है और 54.74 लाख टन उत्पादन का अनुमान है, लेकिन बाजार परिस्थितियों के कारण किसानों में संकट गहरा गया है।