खरीफ 2025 बिजाई विश्लेषण- मूंग

26-Jul-2025 12:17 PM

खरीफ 2025 बिजाई विश्लेषण- मूंग
★ देशभर में मूंग की बुवाई में 2.79 लाख हेक्टेयर की बढ़त, राजस्थान और कर्नाटक आगे
★ कृषि मंत्रालय (GOI) के अनुसार 18 जुलाई 2025 तक देशभर में कुल 27.31 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मूंग की बुवाई हुई, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 24.52 लाख हेक्टेयर थी। यानी 2.79 लाख हेक्टेयर या लगभग 11.4% की वृद्धि हुई है।
~~~~~~
राज्यों की रिपोर्ट के अनुसार:
★ गुजरात में 21 जुलाई 2025 तक 0.33 लाख हेक्टेयर में मूंग की बुवाई हुई, जो पिछले वर्ष 0.27 लाख हेक्टेयर थी। यानी 0.06 लाख हेक्टेयर की वृद्धि देखी गई। 
★ कर्नाटक में 18 जुलाई 2025 तक बुवाई 4.15 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.03 लाख हेक्टेयर अधिक है।
★ राजस्थान में 25 जुलाई 2025 तक 22.26 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मूंग बोया गया, जबकि पिछले वर्ष यह 21.09 लाख हेक्टेयर था। यानी 1.17 लाख हेक्टेयर ज्यादा।
★ तेलंगाना में 23 जुलाई 2025 तक बुवाई 0.49 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले वर्ष 0.57 लाख हेक्टेयर थी। इसमें 0.08 लाख हेक्टेयर की कमी देखी गई।
★ महाराष्ट्र में 21 जुलाई 2025 तक मूंग की बुवाई 2.01 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले वर्ष के 2.21 लाख हेक्टेयर से 0.20 लाख हेक्टेयर कम है।
★ उपरोक्त पांच प्रमुख राज्यों में कुल बुवाई 29.24 लाख हेक्टेयर रही है, जो पिछले वर्ष इसी समय तक 28.26 लाख हेक्टेयर थी। यानी बिजाई 0.98 लाख हेक्टेयर अधिक।