खरीफ 2025 बुवाई विश्लेषण – सोयाबीन
26-Jul-2025 12:34 PM
खरीफ 2025 बुवाई विश्लेषण – सोयाबीन
★ सोयाबीन की बुवाई में गिरावट, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात में प्रमुख कमी
★ भारत सरकार के कृषि मंत्रालय और विभिन्न राज्यों के कृषि विभागों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 18 जुलाई 2025 तक देशभर में सोयाबीन की बुवाई 111.67 लाख हेक्टेयर तक पहुंची है, जबकि पिछले वर्ष इसी समय तक यह आंकड़ा 118.96 लाख हेक्टेयर था। यानी 7.29 लाख हेक्टेयर की गिरावट दर्ज की गई है।
~~~~~~~~~
मुख्य राज्यों में बुवाई की स्थिति:
★ महाराष्ट्र (21 जुलाई 2025 तक): 46.73 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई, जो पिछले वर्ष 48.05 लाख हेक्टेयर थी, बिजाई 1.32 लाख हेक्टेयर घटी।
★ राजस्थान (25 जुलाई 2025 तक): बुवाई 9.62 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले साल 10.89 लाख हेक्टेयर थी यानि बिजाई में देखी गई 1.27 लाख हेक्टेयर की कमी।
★ गुजरात (21 जुलाई 2025 तक): 2.24 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई, जबकि 2024 में 2.85 लाख हेक्टेयर थी – 0.61 लाख हेक्टेयर की गिरावट।
★ कर्नाटक (18 जुलाई 2025 तक): बुवाई 4.09 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले वर्ष 4.30 लाख हेक्टेयर थी – 0.21 लाख हेक्टेयर की कमी।
★ तेलंगाना (23 जुलाई 2025 तक): यहां बुवाई 3.49 लाख हेक्टेयर रही, जबकि पिछले साल 3.62 लाख हेक्टेयर थी – 0.13 लाख हेक्टेयर की गिरावट।
★ इन पांच राज्यों में कुल बुवाई 66.17 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले साल की तुलना में 3.54 लाख हेक्टेयर कम है।
★ सोयाबीन की बुवाई में इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण कीमतें घटना और कुछ किसानों द्वारा मक्का जैसी अन्य फसलों को प्राथमिकता देना है।
उत्पादन के बारे में अभी कुछ कहना होगी जल्दबाज़ी।
