खरीफ सीजन में प्रमुख सोयाबीन उत्पादक राज्यों में मक्का की ओर किसानों का बढ़ा रुझान

16-Dec-2024 10:11 AM

खरीफ सीजन में प्रमुख सोयाबीन उत्पादक राज्यों में मक्का की ओर किसानों का बढ़ा रुझान
★ इथेनॉल जे बढ़त डिमांड के कारण मक्का 'कैश क्रॉप' बनी। 
★ इस साल खरीफ में मक्का की कुल खेती 83.95 लाख हेक्टेय रही, जो 2023 से थोड़ा अधिक।
★ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में मक्का की खेती 3-5 लाख हेक्टेयर बढ़ी है, जबकि सोयाबीन की घटी। 
★ मध्य प्रदेश में मक्का की खेती 20.8 लाख हेक्टेयर (गत वर्ष 15.3) पहुंची, जबकि सोयाबीन का क्षेत्र 60.6 लाख हेक्टेयर से घटकर 57.77 लाख हेक्टेयर रहा।
★ महाराष्ट्र में मक्का क्षेत्र 9.09 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 11.07 लाख हेक्टेयर हो गया, जबकि सोयाबीन क्षेत्र 51.15 लाख हेक्टेयर से घटकर 50.52 लाख हेक्टेयर रहा।
★ केंद्र सरकार ने अक्टूबर में राष्ट्रीय आयल मिशन को मंजूरी दी थी, जिसका लक्ष्य 2030-31 तक तिलहनों का उत्पादन 396.7 लाख टन से बढ़ाकर 697 लाख टन रखा गया।
★ सोयाबीन, सरसों की घटी कीमतों को देख अन्य फसलों जैसे की मक्का, गेहूं, चना की बिजाई बढ़ने के आसार।