KLCE CPO साप्ताहिक रिपोर्ट

07-Jun-2025 12:34 PM

KLCE CPO साप्ताहिक रिपोर्ट
कल मई कांट्रैक्ट 5 रिंग्गित की तेजी के साथ 3909/टन पर बंद हुआ।
जून कांट्रैक्ट में 7 रिंग्गित की मजबूती के साथ 3930/टन और जुलाई कांट्रैक्ट 14 की तेज़ी के बाद  3917/टन पर क्लोजिंग हुई।

4 जून को सभी कांट्रैक्ट्स में गिरावट देखी गई थी, लेकिन 5 और 6 जून को फिर से रिकवरी दर्ज हुई।
जुलाई वायदा में दो दिनों में कुल 32 रिंग्गित की मजबूती देखी गई।
सोमवार को मई अनुबंध 3888 पर खुल कर कल 3909, जून 3941 से बढ़कर 3930 और जुलाई 3926 से उछलकर 3917 पर बंद हुए। 
इस सप्ताह सभी महीने के अनुबंदों में देखी गई तेजी जिसकी मुख्य वजह भारत द्वारा आयात शुल्क में कटौती किया जाना है।