लाल मसूर की आपूर्ति, सप्लाई, निर्यात बनाम भारत
04-Jun-2025 09:02 AM
लाल मसूर की आपूर्ति, सप्लाई, निर्यात बनाम भारत
ऑस्ट्रेलिया
★ पिछले साल सूखा और पाला पड़ने के कारण फसल को भारी नुकसान हुआ था। परन्तु इस साल 2024 के बराबर क्षेत्र बिजाई संभव लेकिन उत्पादकता अधिक पहुंच सकती है।
★ ऑस्ट्रेलिया में उत्पादन 17 लाख टन पहुँचने की उम्मीद, जो पिछले साल के 11.6 लाख टन था। निर्यात 15–16 लाख टन तक होने की संभावना, पिछले वर्ष के लगभग दुगना।
★ जुलाई और अगस्त में मौसम तय करेगा फसल उत्पादन का भविष्य।
~~~~~~~~~~~~
कनाडा
★ इस साल लाल मसूर उत्पादन 15.5 लाख टन रहने का अनुमान, जो पिछले साल के 17.3 लाख टन से कम। निर्यात में भी 5% की गिरावट के साथ 13.3 लाख टन रहने की संभावना है।
~~~~~~~~~
रूस और कजाकिस्तान
★ मसूर की बुआई बढ़ी है। अनुमान है कि दोनों देशों का कुल उत्पादन 8 लाख टन टन हो सकता है, जिसमें 50% लाल मसूर होगी।
~~~~~~~~~
तुर्की
★ लाल मसूर उत्पादन 3.4 लाख टन, पिछले साल की तुलना में 16% कम रहने की उम्मीद। पुराना स्टॉक बेहद कमज़ोर, आयात 5–5.5 लाख टन रह सकता है।
~~~~~~~~~~
भारत
★ लाल मसूर की कीमतें $700–800 प्रति टन के बीच।
★ भारत का 2024-25 का व्यापारिक उत्पादन 15 लाख टन रहने की संभावनाएं। आयात मिलाकर लगभग 10 लाख टन का स्टॉक की उपलब्धता।
10% आयात शुल्क लगाने के बावजूद कीमतें स्थिर। नई फसल आने पर भी आयात कम रह सकता है।
~~~~~~~~
★ भारत बनाम अन्य मसूर उत्पादक देश की आंकड़े (लाख टन इन आंकड़ों में पुराना स्टॉक शामिल नहीं)
कनाडा (15.5), ऑस्ट्रेलिया (17), रूस और कजाकिस्तान (4) में लाल मसूर का कुल उत्पादन- 36.5
टर्की द्वारा संभावित आयात- 5.5, अन्य देश- 3. कुल निर्यात (भारत के अलावा)- 8. 5
निर्यात उपलब्धता- 36.5- 8.5= 28
भारत में खपत 28, उपलब्धता- 10
निर्यात आवश्यकता- 28-10= 18
विदेशों में निर्यात उपलब्धता- 28
अतिरिक्त स्टॉक- 10
★ उपरोक्त आंकड़े देखें तो विदेशी बाज़ारों में 10 लाख टन की अतिरिक्त उपलब्धता रहेगी, जिसका असर अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय कीमतों पर पड़ेगा।
★ यह रिपोर्ट केवल आपकी जानकारी के लिए दी जा रहे है, व्यापार अपने विवेक से करें।
