मंडियों में बढ़े चना के भाव

17-Dec-2024 09:16 AM

मंडियों में बढ़े चना के भाव
★ गत सप्ताह भी चना बाजार में देखी गयी थी तेजी, 16 दिसंबर को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र की मंडियों में चना के भाव 50-100 रुपए तक बढ़े।
★ गत सप्ताह दिल्ली चना ने 7025 का लेवल छुआ परन्तु 16 दिसंबर को घटकर 6975 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
★ जैसे कि आई ग्रेन इंडिया ने अपनी कई रिपोर्ट में कहा था कि चना में बीच-बीच में एक दो बार तेजी बन सकती है ठीक वैसे ही हुआ।
★ पोर्ट पर ऑस्ट्रेलिया से आयात उस उम्मीद में नहीं हो पाया जिसमें होना था परन्तु ऑस्ट्रेलिया से चना निर्यात अब धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
★ क्रिसमस की छुट्टियों से पहले ऑस्ट्रेलिया जरुर चाहेगा कि बड़ी मात्रा में चना का हो निर्यात।
★ ऑस्ट्रेलिया की बम्पर फसल और भारत में चना का एरिया बढ़ रहा है। नया चना फरवरी-मार्च से आना शुरू होगा।
★ लम्बी तेजी में सौदे न करें, मुनाफावसूली बिक्री करना फायदेमंद रहेगा।