मांग बढ़ने से चना की कीमतों में बढ़त
01-Dec-2025 07:00 PM
घटे भावों पर बिकवाली शांत पड़ने और लिवाली में सुधार आने से आज चना बाजार में तेजी देखी गई। दाल मिलर्स की बढ़ती सक्रियता से चना की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला। मौजूदा स्तर पर चने की खरीदारी बढ़ने से भावों में सुधार का रुझान बना हुआ है।
वहीं दूसरी ओर, देश में चना की बिजाई गत वर्ष की तुलना में तेज गति से आगे बढ़ रही है। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, 28 नवंबर तक देश में चना की बिजाई 62.49 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 2.36 लाख हेक्टेयर अधिक है।
दाल मिलर्स की लिवाली बेहतर होने से दिल्ली चना की कीमतों में आज 125 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव मध्य प्रदेश लाइन 5725/5750 रुपए व राजस्थान लाइन 5800/5825 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार जयपुर चना भी 75 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर 5775 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
मांग में सुधार होने से कटनी चना 50 रुपए प्रति क्विंटल सुधरकर 5550/5600 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। देसी चना की तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से आयातित चना की कीमतों में भी 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5300 रुपए ऑस्ट्रेलिया 5550 रुपए व मुंद्रा ऑस्ट्रेलिया 5500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
