मूंग की बुवाई में इस साल कमी दर्ज
15-Sep-2025 01:52 PM
मूंग की बुवाई में इस साल कमी दर्ज
★ कृषि मंत्रालय और विभिन्न राज्य कृषि विभागों के आंकड़ों के अनुसार, 12 सितम्बर 2025 तक देशभर में मूंग की बुवाई 34.54 लाख हेक्टेयर रही है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 34.86 लाख हेक्टेयर थी। यानी बुवाई में 0.32 लाख हेक्टेयर की कमी आई है।
पिछले सप्ताह तक राज्यों की स्थिति
★ गुजरात में 0.48 लाख हेक्टेयर में मूंग बोई गई है, जो पिछले साल से 0.06 लाख हेक्टेयर कम है।
★ कर्नाटक में 4.14 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई, जो 0.15 लाख हेक्टेयर कम है।
★ महाराष्ट्र में बुवाई 2.10 लाख हेक्टेयर रही, जो 0.25 लाख हेक्टेयर कम है।
★ राजस्थान में इस बार 23.58 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जो पिछले साल से 0.43 लाख हेक्टेयर अधिक है।
★ तेलंगाना में 0.24 लाख हेक्टेयर में मूंग बोई गई, जो 0.03 लाख हेक्टेयर कम है।
★ मध्य प्रदेश में बुवाई 0.95 लाख हेक्टेयर रही, जो 0.27 लाख हेक्टेयर कम है।
★ कुल मिलाकर, प्रमुख राज्यों में मूंग की बुवाई 31.49 लाख हेक्टेयर दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 31.82 लाख हेक्टेयर थी। यानी 0.33 लाख हेक्टेयर की गिरावट दर्ज हुई है।
★ पहले उम्मीद थी की बिजाई बढ़ेगी परन्तु ऐसा नहीं हुआ।
★ राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक में फसल हो अधिक वर्षा से हुआ नुकसान।
★ महाराष्ट्र और कर्नाटक में नई मूंग आने शुरू परन्तु अभी क्वालिटी खराब आ रही है और नए माल में नमी की मात्रा अधिक।
★ अच्छे मॉल की अच्छे भाव मिलने की उम्मीद।
