मूंग साप्ताहिक रिपोर्ट
06-Sep-2025 08:24 PM
दिल्ली
दिल्ली में मूंग (मध्य प्रदेश क्वालिटी) ₹7,550–7,600/क्विंटल पर स्थिर रही और सप्ताहांत में ₹7,700 पर बंद हुई।
महाराष्ट्र
लातूर में मूंग ₹7,000–9,500/क्विंटल पर रही। अहमदनगर में भाव ₹6,000–8,500/क्विंटल पर स्थिर रहे।
राजस्थान
जयपुर में मूंग ₹6,900–7,500 से बढ़कर ₹7,000–7,600/क्विंटल तक पहुंची। मेड़ता सिटी में सप्ताह की शुरुआत ₹6,500–6,900 से बढ़कर ₹6,800–7,100/क्विंटल तक हुई। किशनगढ़ में मूंग ₹3,000–6,500 से चलकर ₹4,000–6,800/क्विंटल पर बंद हुई।
कर्नाटक
गुलबर्गा में भाव ₹8,000/क्विंटल पर स्थिर रहे। बीदर में मूंग में अच्छी बढ़त देखी गई। सोमवार को उच्चतम भाव ₹8,144/क्विंटल से उछलकर शुक्रवार को ₹9,021/क्विंटल तक पहुंचा।
मध्य प्रदेश
पिपरिया में मूंग ₹4,500–7,500/क्विंटल पर व्यापार हुआ।
उत्तर प्रदेश
ललितपुर में मूंग ₹6,000–7,200 से घटबढ़ के साथ ₹6,500–7,000/क्विंटल पर बंद हुई।
मूंग दाल
दिल्ली में धुली दाल ₹11,000–11,500/क्विंटल, छिलका ₹9,500–10,600/क्विंटल पर कारोबार हुआ। छत्तीसगढ़ भाटापारा में मोगर ₹9,200–9,600/क्विंटल पर स्थिर रही। राजस्थान जोधपुर में मोगर ₹9,000–9,500/क्विंटल पर रही। जयपुर मोगर ₹8,900 से बढ़कर ₹9,000/क्विंटल पर पहुंची।
बिजाई आंकड़े, फसल स्थिति और भविष्य
पिछले सप्ताह 28.08.25 तक सरकारी आंकड़ों के अनुसार खरीफ मूंग की बिजाई 34.11 लाख हेक्टेयर पहुंची, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 33.96 लाख हेक्टेयर थी। यानी बिजाई पिछले वर्ष से 15,000 हेक्टेयर बढ़ी। अधिकतर मूंग उत्पादक राज्यों में बारिश से फसल को नुकसान पहुंच रहा है, जिससे मूंग दाने की क्वालिटी खराब होने की आशंकाएं बन रही हैं।
अगर बारिश से और नुकसान हुआ तो कीमतों को समर्थन मिल सकता है।
