मगज तरबूज - मंदा नहीं
08-Dec-2025 05:43 PM
नई दिल्ली। हाल फ़िलहाल मगज-तरबूज की कीमतों में मंदे के आसार नहीं हैं। प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान की मंडियों में आवक सीमित रह गयी है। इसके अलावा मार्च-अप्रैल माह के पहले आयात के कोई चांस नहीं हैं। जिस कारण से आगामी दिनों में मगज-तरबूज के भाव मजबूत रहने की सम्भावना है। आज भी जोधपुर मंडी में मगज-तरबूज का भाव 10 रुपए तेजी के साथ 7 स्टार सूडान 495 रुपए एवं 5 स्टार देसी 470 रुपए पर बोला गया। उत्पादक केन्द्रों के तेज समाचार मिलने के कारण दिल्ली बाजार में भी मगज-तरबूज सूडान का भाव 520 रुपए पर बोला जाने लगा है।
