महाराष्ट्र में ओएमएसएस के तहत चावल की बिक्री जारी
02-May-2026 05:47 PM
मुम्बई। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के क्षेत्रीय कार्यालय ने महाराष्ट्र में खुले बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) के अंतर्गत अगस्त 2025 के प्रथम सप्ताह से ही ई-नीलामी एवं बल्क मूवमेंट के जरिए चावल की बिक्री आरंभ कर दी थी। इसका उद्देश्य चावल की आपूर्ति एवं उपलब्धता बढ़ाना तथा कीमतों में तेजी पर अंकुश लगाते हुए बाजार को स्थिर रखना था।
सरकारी चावल का ऑफर सप्ताहिक ई-नीलामी के माध्यम से दिया जा रहा है जबकि कुछ एजेंसियों एवं बल्क खरीदारों को सीधे गोदामों से भी यह उपलब्ध करवाया जा रहा है। 29 एवं 30 अप्रैल 2026 को आयोजित ई-नीलामी में 10 हजार टन चावल की बिक्री का ऑफर दिया गया जिसकी खरीद के लिए मिलर्स, व्यापारी एवं बल्क खरीदार पात्र माने गए। नियमानुसार प्रत्येक बिडर को कम से कम 1 टन तथा अधिक से अधिक 7000 टन चावल की खरीद की अनुमति दी जाती है।
जहां तक डेडिकेटेड मूवमेंट की बात है तो इसके तहत 50 हजार टन सामान्य चावल एवं 40 हजार टन गैर-एफ आर के कस्टम मिल्ड चावल की बिक्री का ऑफर दिया गया। इसमें टूट की मात्रा 10 प्रतिशत होती है। इसमें 10 हजार का ऑफर पंजाब से तथा शेष 30 हजार टन का ऑफर आंध्र प्रदेश से दिया गया। इसके बिडर को 2650 टन की बोली लगानी पड़ती है।
