महाराष्ट्र वर्षा स्थिति: खरीफ फसलों के लिए चिंता और राहत दोनों के संकेत अवधि: 1 जून – 30 जून 2025 स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग

01-Jul-2025 11:45 AM

महाराष्ट्र वर्षा स्थिति: खरीफ फसलों के लिए चिंता और राहत दोनों के संकेत अवधि: 1 जून – 30 जून 2025 स्रोत: भारत मौसम विज्ञान विभाग
★ महाराष्ट्र में खरीफ फसलों की बुवाई के लिहाज से जून माह की वर्षा पर नजर डालें तो स्थिति मिश्रित रही है:
अधिक वर्षा
★ कोंकण, पश्चिम महाराष्ट्र (जैसे कोल्हापुर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सांगली) जैसे जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई है, जो धान, मक्का और सोयाबीन जैसी खरीफ फसलों के लिए अनुकूल मानी जा सकती है।
~~~~~~~
सामान्य वर्षा
★ जलगांव, बुलढाणा, अहमदनगर, बीड जैसे जिलों में वर्षा सामान्य रही, जिससे यहां बुवाई कार्य समय पर हो सकता है।
~~~~~~~
कम वर्षा
★ नागपुर, चंद्रपुर, अमरावती, अकोला आदि जिलों में वर्षा सामान्य से काफी कम रही, जिससे सोयाबीन, कपास और अरहर की बुवाई प्रभावित हो सकती है।
~~~~~~
अत्यधिक कमी
★ परभणी, सोलापुर, लातूर, उस्मानाबाद जैसे इलाकों में वर्षा की भारी कमी, जो खरीफ बुवाई के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है।
★ महाराष्ट्र में खरीफ सीजन 2025 की शुरुआत कुछ जिलों में अच्छी, तो कुछ में कमजोर।