मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
27-Mar-2026 08:28 AM
मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
19 मार्च को समाप्त सप्ताह के लिए जारी Export Sales आंकड़ों के अनुसार पुराने सीजन (ओल्ड क्रॉप) मक्का की बुकिंग 1.22 मिलियन टन रही। यह पिछले सप्ताह से अधिक और पिछले वर्ष की समान अवधि से 17.1 प्रतिशत ज्यादा है। मेक्सिको 4,28,600 टन के साथ सबसे बड़ा खरीदार रहा। इसके अलावा कोलंबिया ने 3,19,400 टन और डोमिनिकन रिपब्लिक ने 97,200 टन मक्का खरीदा।
नई फसल (न्यू क्रॉप) की बिक्री 1,35,000 टन दर्ज की गई, जो पूरी तरह जापान को बेची गई।
अगले सप्ताह आने वाली USDA की मार्च इंटेंशन्स रिपोर्ट से पहले ट्रेडर्स अनुमान लगा रहे हैं कि NASS द्वारा मक्का की बुवाई का रकबा 94.37 मिलियन एकड़ बताया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह पिछले वर्ष की तुलना में 4.4 मिलियन एकड़ कम होगा।
