मक्का बाज़ार– अवसर का समय या सतर्कता की ज़रूरत
28-May-2025 07:27 PM
मक्का बाज़ार– अवसर का समय या सतर्कता की ज़रूरत
2025–26 खरीफ विपणन सत्र के लिए मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 175 बढ़ाकर ₹2,400 प्रति क्विंटल कर दिया है। यह पिछले वर्ष के ₹2,225 था।
इथेनॉल के डिमांड के कारण बिहार की फसल आने से पहले भारत में अधिकतम कीमतें ₹2,700 प्रति क्विंटल तक पहुंची थी।
बढ़ती डिमांड इस पिछले 2 वर्षों से मक्का का रकबा लगातार बढ़ा।
मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में किसान सोयाबीन, धान और दालों के बजाय मक्का की ओर झुकाव दिखा रहे हैं। उसके ऊपर MSP भी बढ़ाये जा चुकी है जिससे झुकाव और बढ़ेगा।
अब सतर्क रहना ज़रूरी है
जहाँ एक ओर तस्वीर उत्साहजनक है, वहीं दूसरी ओर भविष्य में जोखिम भी नजर आ रहा है
उत्पादन में निरंतर वृद्धि। देश में बढ़ता मक्का का स्टॉक।
किसानों, व्यापारियों और उद्योग जगत – अवसर का लाभ उठाएं, लेकिन होशियार रहें।
मक्का की मांग बनी हुई है, लेकिन यदि आपूर्ति ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ी, तो कीमतों में तेज गिरावट हो सकती है।
भविष्य में यह स्थिति किसानों और उद्योग दोनों के लिए घाटे का कारण बन सकती है।
