मक्का की बोआई में भारी बढ़ोतरी

15-Sep-2025 03:03 PM

मक्का की बोआई में भारी बढ़ोतरी
★ कृषि मंत्रालय और राज्य कृषि विभागों से प्राप्त आँकड़ों के अनुसार 12 सितंबर 2025 तक देशभर में मक्का की बोआई 94.84 लाख हेक्टेयर रही है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 84.30 लाख हेक्टेयर थी। यानी मक्का की बोआई में 10.54 लाख हेक्टेयर की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
~~~~~~~~
राज्यवार स्थिति
★ आंध्र प्रदेश में मक्का की बोआई 1.52 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले वर्ष से 0.33 लाख हेक्टेयर अधिक है।
★ गुजरात में बोआई 2.80 लाख हेक्टेयर रही, जो 0.05 लाख हेक्टेयर कम है।
★ कर्नाटक में 16.28 लाख हेक्टेयर बोआई हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.68 लाख हेक्टेयर अधिक है।
★ महाराष्ट्र में बोआई 14.53 लाख हेक्टेयर रही, जो 3.33 लाख हेक्टेयर की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्शाती है।
★ राजस्थान में 9.85 लाख हेक्टेयर बोआई हुई, जो पिछले वर्ष से 0.15 लाख हेक्टेयर अधिक है।
★ तेलंगाना में 2.58 लाख हेक्टेयर बोआई हुई, जो 0.38 लाख हेक्टेयर अधिक है।
★ उत्तर प्रदेश में मक्का बोआई 8.20 लाख हेक्टेयर रही, जो 0.45 लाख हेक्टेयर अधिक है।
★ मध्य प्रदेश में 51.20 लाख हेक्टेयर बोआई हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.68 लाख हेक्टेयर कम है।
★ कुल मिलाकर, प्रमुख राज्यों में मक्का की बोआई इस वर्ष 106.96 लाख हेक्टेयर दर्ज की गई, जबकि पिछले वर्ष यह 103.37 लाख हेक्टेयर थी। यानी इसमें 3.59 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है।
★ इस बार मक्का की बोआई में बढ़ोतरी का मुख्य कारण किसानों का बेहतर दामों और स्थिर बाजार की उम्मीद में मक्का की ओर रुख करना है।
★ इस वर्ष उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीद।
★ कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हुई बारिश से फसल को नुकसान, अन्य राज्यों में स्थिति अच्छी।
★ इथेनॉल में मक्का का इस्तेमाल इस वर्ष थोड़ा घट सकता है क्योंकि अब इथेनॉल उत्पादन के कई अन्य विकल्प भी खुल चुके हैं।
★ लगातार 2 वर्षों से बढ़ रहा है उत्पादन, जिससे मक्का की उपलब्धता अच्छी।
★ कीमतें मौजूदा स्तर पर टिके रहने की उम्मीद।