मिलिंग एवं बॉल कोपरा के एमएसपी में भारी बढ़ोत्तरी

13-Dec-2025 12:42 PM

नई दिल्ली। आर्थिक मामलों की केन्द्रीय कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने मिलिंग कोपरा एवं बॉल कोपरा के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में भारी बढ़ोत्तरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इसके तहत वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 के सीजन हेतु मिलिंग कोपरा का एमएसपी 445 रुपए बढ़ाकर 12,500 रुपए प्रति क्विंटल तथा बॉल कोपरा का समर्थन मूल्य 400 रुपए बढ़ाकर 12,027 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि 2018-19 के केन्द्रीय आम बजट में सरकार ने घोषणा की तह सभी अनुमोदित फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य राष्ट्रीय स्तर पर उसके भारित औसत उत्पादन खर्च से 1.5 गुणा ऊंचा नियत किया जाएगा। इससे उत्पादकों को लागत व्यय से 50 प्रतिशत ज्यादा मूल्य प्राप्त हो सकेगा।

ध्यान देने की बात है कि केवल और तमिलनाडु नारियल तथा मिलिंग एवं बॉल कोपरा के शीर्ष उत्पादक राज्य हैं जबकि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक एवं तेलंगाना सहित कुछ अन्य प्रांतों में भी नारियल का व्यावसायिक उत्पादन होता है।

मिलिंग कोपरा का उत्पादन केरल और तमिलनाडु में तथा बॉल कोपरा का उत्पादन कर्नाटक में ज्यादा होता है। ऊंचे समर्थन मूल्य से इन राज्यों के उत्पादकों के बेहतर वापसी सुनिश्चित हो सकेगी।

जिससे उन्हें कोपरा का उत्पादन बढ़ाने का अच्छा प्रोत्साहन मिलेगा नैफेड तथा एनसीसीएफ द्वारा उत्पादकों से उस समय कोपरा की खरीद की जाती है जब उसका भाव घटकर एमएसपी से नीचे आ जाता है।