मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में बारिश होने की दी रिपोर्ट
17-Dec-2024 09:12 AM
मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में बारिश होने की दी रिपोर्ट
★ समुद्र में दबाव बढ़ने के कारण तटीय तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश के साथ-साथ उड़ीसा में अगले 2 दिन हो सकती है जबरदस्त बारिश।
★ पहले से ही तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में हुई बारिश से खरीफ फसलों की कटाई व रबी फसलों की बिजाई प्रभावित हुई।
★ जिसमें मुख्यतः धान, मूंगफली व दलहन फसल शामिल हैं।
★ अगले कुछ दिनों में तमिलनाडु के वेल्लोर, चेन्नई, नागापतनम, तिरुचेरापल्ली व कर्नाटक के कई हिस्सों में बारिश होने की रिपोर्ट दी गयी।
★ आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम, काकीनाडा, विजयवाडा, तिरुपति, नेल्लोर और उड़ीसा के बलासोर, भुबनेश्वर, ब्रह्मपुर, कामाख्या नगर में बिजली के साथ-साथ भारी बारिश की रिपोर्ट दी गयी।
