नैफेड द्वारा खरीफ 2024 खरीद आकड़े (तिथि: 18.11.24)

20-Nov-2024 10:49 AM

नैफेड द्वारा खरीफ 2024 खरीद आकड़े (तिथि: 18.11.24)
सोयाबीन
★ भाव MSP से कम होने का खरीद पर पड़ने लगा असर।
★ विभिन्न राज्यों से 18 नवम्बर तक 82,650 टन सोया खरीदी गयी। जो लक्ष्य 32.2 लाख टन का 2.5% है।
★ मध्य प्रदेश में सोया खरीद करीब 33,000 टन (लक्ष्य 13.68 लाख टन), महाराष्ट्र में 13,402 टन (लक्ष्य 13.08 लाख टन), राजस्थान में 2,892 टन (लक्ष्य 2.92 लाख टन), कर्नाटक में 636.4 टन (लक्ष्य 1.03 लाख टन), तेलंगाना में 32,593 (लक्ष्य 59,508) टन, गुजरात में 196.5 (लक्ष्य 92,045) टन की गयी।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
मूंगफली
★ मूंगफली की खरीद रफ़्तार धीमी।
★ अब तक कुल 6,816 टन मूंफाली खरीद गयी जबकि लक्ष्य 17.47 लाख टन है।
★ गुजरात से खरीद 6,796 टन (लक्ष्य 11.27 लाख टन), राजस्थान से 20.65 टन (लक्ष्य 5.03 लाख टन) की गयी।
★ कर्नाटक, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश में खरीद नहीं।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
सूरजमुखी
★ इस वर्ष खरीफ सीजन में कर्नाटक में खरीद लाश्य 13,210 टन रखा गया, जिसमें से खरीद 18 नवम्बर तक तक 2,136.75 टन हो पायी है।