नवंबर 2024 - फरवरी 2025 के दौरान वनस्पति तेलों का आयात 4% बढ़ा

11-Mar-2025 01:44 PM

नवंबर 2024 - फरवरी 2025 के दौरान वनस्पति तेलों का आयात 4% बढ़ा
★ SEA ने फरवरी 2025 के लिए वनस्पति तेल (खाद्य एवं अखाद्य) के आयात डेटा को संकलित किया है। फरवरी 2025 माह में कुल आयात 8.99 लाख टन रहा, जो फरवरी 2024 के 9.65 लाख टन की तुलना में 7% की गिरावट को दर्शाता है। इसमें 8.85 लाख टन खाद्य तेल और 14,004 टन अखाद्य तेल शामिल हैं। यह मई 2020 के बाद का सबसे कम मासिक आयात है, जब COVID-19 महामारी के कारण आयात 7.20 लाख टन तक गिर गया था।
★ तेल वर्ष 2024-25 (नवंबर 2024 – फरवरी 2025) के पहले चार महीनों में, कुल वनस्पति तेल आयात 48.07 लाख टन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 46.38 लाख टन की तुलना में 4% अधिक है। हालांकि, फरवरी 2025 में खाद्य तेल, विशेष रूप से पाम तेल का आयात चार महीनों के न्यूनतम स्तर पर आ गया, क्योंकि रिफाइनिंग में असमानता के कारण भारतीय आयातकों ने सॉफ्ट ऑयल की ओर रुख किया।
★ 1 मार्च 2025 तक विभिन्न बंदरगाहों पर खाद्य तेलों का स्टॉक अनुमानित रूप से 8.70 लाख टन है, जिसमें क्रूड पाम ऑयल (CPO) 2.2 लाख टन, आरबीडी पामोलीन 1.30 लाख टन, डिगम्ड सोयाबीन ऑयल 2.50 लाख टन और क्रूड सनफ्लावर ऑयल 2.70 लाख टन शामिल हैं। घरेलू उत्पादन और खपत को ध्यान में रखते हुए पाइपलाइन स्टॉक 10.04 लाख टन दर्ज किया गया।
★ 1 मार्च 2025 को कुल स्टॉक 18.74 लाख टन रहा, जो 1 फरवरी 2025 को 21.76 लाख टन था। यानी जनवरी और फरवरी 2025 में आयात में कमी के कारण स्टॉक में 3.02 लाख न की गिरावट आई।