न्यूज कैप्सूल

26-Sep-2024 11:32 AM

न्यूज कैप्सूल
★ एक वेबसाइट पर दिए गये इंटरव्यू में IPGA ने कहा कि मटर आयात समय सीमा बढ़ाना जरुरी नहीं था।
★ देश में पहले से ही पोर्ट पर 10 लाख टन मटर का स्टॉक उपलब्ध ऐसे में विदेशों से और माल आया तो बढ़ सकती है परेशानी।
★ सरकार की नीतियों के कारण 2023-24 सीजन में दलहनों का आयात (6 सालों के उच्चतम स्तर) 84% बढ़कर 47.7 लाख टन हुआ।
★ आयात गत वर्ष के बराबर या कम रहने की उम्मीद।
★ दिसंबर से शुरू हुए सीजन में 15 सितम्बर तक 20-22 लाख टन मटर का हो चुका है आयात।
★ रशिया में 45 लाख टन, कनाडा में 30 लाख टन, पूरे विश्व में 100 लाख टन पीली मटर निर्यात के लिए उपलब्ध।
★ भारत में पहले से ही पोर्ट पर 9-10 लाख टन का स्टॉक पड़ा है।
★ अगस्त से अक्टूबर तक 7-8 लाख टन के सौदे हो चुके हैं। शिपमेंट नवम्बर के मध्य से आनी शुरू होगी, उसके बाद स्टॉक 17-18 लाख टन पहुंच सकता है।
★ सस्ते भावों के कारण पीली मटर का उठाव मामूली बढ़ा, प्रति माह 2 लाख टन हो रही है खपत।
★ 17-18 लाख टन मटर को खपाने के लिए 9 महीने का समय लगेगा।
★ मंडियों में मटर के भाव 35 रुपए प्रति किलो, आयातित मटर के 25-30 रुपए प्रति किलो हैं।
★ IPGA के अनुसार पीली मटर की सालाना खपत 15 लाख टन रहती है जबकि घरेलू उत्पादन 5-6 लाख टन।
★ आयात बढ़ने के कारण मटर का उत्पादन प्रभावित होने की आशंका।
★ IPGA ने कहा कि मटर की बजाए काबुली चना पर लगे 40% शुल्क को हटाना चाहिए था। ताकि बेसन की उपलब्धता बढ़े।
★ अब आयात शुल्क में कटौती का कोई फायदा नहीं क्योंकि शिपमेंट अक्टूबर नवम्बर में आयेगी।
★ ऐसे में ऑस्ट्रेलिया चना भी भारत में आने लगेगा।
★ IPGA के अनुसार इस वर्ष तुवर का उत्पादन 41-42 लाख टन पहुंच सकता है।
★ नवम्बर से ऑस्ट्रेलिया चना भारत में आना होगा शुरू, इस वर्ष उत्पादन 20 लाख टन पहुंचने की उम्मीद।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
★ In an interview given on a website, IPGA said that it was not necessary to extend the pea import deadline.
★ There is already a stock of 10 lakh tonnes of peas available at the port in the country, in such a situation, if more goods come from abroad, then the problem may increase.
★ Due to the policies of the government, the import of pulses in the 2023-24 season (the highest level in 6 years) increased by 84% to 47.7 lakh tonnes.
★ Imports are expected to be equal to or less than last year.
★ In the season starting from December, 20-22 lakh tonnes of peas have been imported till September 15.
★ 45 lakh tonnes in Russia, 30 lakh tonnes in Canada, 100 lakh tonnes of yellow peas are available for export all over the world.
★ In India, there is already a stock of 9-10 lakh tonnes at the port.
★ Deals of 7-8 lakh tonnes have been done from August to October. Shipments will start coming from mid-November, after which the stock can reach 17-18 lakh tonnes.
★ Due to low prices, the lifting of yellow peas increased marginally, 2 lakh tonnes are being consumed per month.
★ It will take 9 months to consume 17-18 lakh tonnes of peas.
★ The price of peas in the market is 35 rupees per kg, imported peas are 25-30 rupees per kg.
★ According to IPGA, the annual consumption of yellow peas is 15 lakh tonnes while the domestic production is 5-6 lakh tonnes.
★ There is a possibility of pea production being affected due to increased imports.
★ IPGA said that instead of peas, the 40% duty on Kabuli gram should have been removed. So that the availability of gram flour increases.
★ Now there is no benefit in reducing the import duty because the shipment will come in October-November.
★ In such a situation, Australian gram will also start coming to India.
★ According to IPGA, this year the production of tur can reach 41-42 lakh tons.
★ Australian gram will start coming to India from November, this year the production is expected to reach 20 lakh tons.