News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अमेरिका की धमकी, चावल पर बढ़ सकता है टैरिफ
09-Dec-2025 12:35 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अमेरिका की धमकी, चावल पर बढ़ सकता है टैरिफ
★ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि भारत को अमेरिका में चावल "डंप" नहीं करना चाहिए और वे इस मुद्दे को "सुलझा लेंगे"।
★ व्हाइट हाउस में किसानों और कृषि क्षेत्र के प्रतिनिधियों से बैठक में उन्होंने कहा कि टैरिफ लगाकर समस्या आसानी से हल की जा सकती है।
★ मीटिंग में लुइज़ियाना की राइस मिलर मेरिल केनेडी ने बताया कि भारत, थाईलैंड और चीन से चावल की डंपिंग के कारण अमेरिकी किसान मुश्किल में हैं। ★ इस पर ट्रम्प ने कहा कि ऐसे देशों पर टैरिफ बढ़ाकर हालात तुरंत सुधारे जा सकते हैं।
★ अमेरिका में भारत सबसे बड़ा चावल उत्पादक और निर्यातक देश माना जाता है। 2024-25 में भारत की वैश्विक चावल निर्यात हिस्सेदारी लगभग 30% रही। IBEF के अनुसार, भारत ने 2024 में अमेरिका को करीब 2.34 लाख टन चावल निर्यात किया, जिसमें मुख्यत: सोना मसूरी जैसी किस्में लोकप्रिय हैं।
ट्रम्प प्रशासन ने भारत पर 50% तक टैरिफ लगाया है।
★ हालांकि इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन का मानना है कि यह केवल अस्थायी बाधा है, और रणनीति व विविधीकरण के साथ भारतीय निर्यातक अमेरिकी बाजार में अपनी स्थिति बनाए रख सकते हैं।
