News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अमेरिका से सोयाबीन तेल और DDGS पर टैरिफ राहत का संकेत
07-Feb-2026 10:28 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अमेरिका से सोयाबीन तेल और DDGS पर टैरिफ राहत का संकेत
★ भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं के तहत एक अंतरिम ढांचे में अमेरिकी सोयाबीन तेल और ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन्स (DDGS) पर आयात शुल्क में भविष्य में कटौती या चरणबद्ध समाप्ति पर सहमति बनी है।
~~~~~~~
खाद्य तेल बाजार की नजर
★ अगर भविष्य में अमेरिकी सोयाबीन तेल पर आयात शुल्क कम किया जाता है, तो इसकी लागत दक्षिण अमेरिकी सप्लाई की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धी हो सकती है। फिलहाल भारत कच्चे सोयाबीन तेल पर 27.5% और रिफाइंड तेल पर 35.75% प्रभावी आयात शुल्क लगाता है।
★ भारत अमेरिका सहित ब्राजील, अर्जेंटीना और रूस से सोयाबीन तेल आयात करता है, लेकिन कुल आयात में अमेरिकी हिस्सेदारी अभी बहुत सीमित है।
★ टैरिफ में राहत मिलने पर आयात का रुख बदल सकता है, जिससे घरेलू रिफाइंड तेल कीमतों पर दबाव सीमित रह सकता है, जबकि तेल मिलों के मार्जिन पर असर पड़ सकता है।
~~~~~~
फीड सेक्टर को मिल सकता है सहारा
★ DDGS पोल्ट्री, डेयरी और एक्वाकल्चर फीड का अहम है। टैरिफ में कमी होने पर यह फीड उद्योग के लिए लागत घटाने का विकल्प बन सकता है।
★ हालांकि, DDGS सोयामील का पूर्ण विकल्प नहीं है। इसका उपयोग सीमित अनुपात में ही संभव है। ऐसे में सोयामील की मांग में बड़ी गिरावट की संभावना कम है, लेकिन वृद्धि की गति प्रभावित हो सकती है।
★ भारत मे पहले से ही DDGS का बड़ा स्टॉक उपलब्ध, देखना होगा की किस भाव पर आयात किया जायेगा।
