News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारी बिक्री के कारण सरसों का सरकारी स्टॉक घटा, मंडियों में भी घट रही आवक। अब आगे क्या?

03-Dec-2025 10:31 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारी बिक्री के कारण सरसों का सरकारी स्टॉक घटा, मंडियों में भी घट रही आवक। अब आगे क्या?
★ मारुधर ट्रेडिंग, जयपुर के अनुसार सरकारी एजेंसियों के पास मौजूद सरसों का स्टॉक लगातार घट रहा है। अक्टूबर और नवंबर 2025 में लगभग 3 लाख टन सरसों की बिक्री हुई है, जिससे उपलब्ध स्टॉक तेज़ी से कम होता दिख रहा है।
★ एजेंसियों ने पुरानी सरसों के 7 लाख टन और पिछले सीजन के 9.75 लाख टन, यानी कुल 16.75 लाख टन की खरीद की थी।
★ आंकड़ों के अनुसार सितंबर तक 8.25 लाख टन की बिक्री के बाद 1 अक्टूबर को स्टॉक 8.5 लाख टन था। नवंबर की शुरुआत तक यह स्टॉक घटकर 7 लाख टन रह गया, यानी अक्टूबर में 1.5 लाख टन की बिक्री हुई।
★ नवंबर में भी 1.5 लाख टन की बिक्री के बाद 1 दिसंबर को स्टॉक घटकर 5.5 लाख टन बचा।
~~~~~~~~~~
अब आगे क्या?
★ यदि यही बिक्री रफ्तार (लगभग 1.5 लाख टन प्रति माह) आगे भी जारी रहती है, तो एजेंसियों के पास मौजूद स्टॉक केवल 3.5 महीने तक ही पर्याप्त रहेगा। आमतौर पर सरकारी खरीद 1 से 15 अप्रैल के बीच शुरू होती है। ऐसे में नई खरीद शुरू होने से पहले सरकारी स्टॉक और कम होने की संभावना है।
★ मंडी भाव MSP से ऊपर, किसानों की रुचि बढ़ी
★ सरसों रबी 2026 की MSP 6,200 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि प्रमुख मंडियों में भाव इससे अधिक हैं:
★ भरतपुर में कल सरसों 6,925 रुपये, मुरैना में 6,675 रुपये और हिसार में 6,600 रुपये प्रति क्विंटल रही।
★ मंडियों में अब धीरे-धीरे सरसों की आवक घट रही है।
★ उपरोक्त सभी परिस्थितियों को देखते हुए भविष्य में सरसों की कीमतों में तेजी आने की संभावना बन रही है।
★ वर्तमान में केवल गेहूं और सरसों ही ऐसी प्रमुख फसलें हैं जिनके दाम MSP से ऊपर चल रहे हैं। इसके चलते किसानों में गेहूं और सरसों की बुवाई बढ़ाने की संभावना और मजबूत हो गई है।