News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत का चावल और गेहूं उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर, तिलहनों का घटा: USDA
12-Dec-2025 10:22 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत का चावल और गेहूं उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर, तिलहनों का घटा: USDA
★ USDA की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार 2025-26 के फसल वर्ष में भारत में चावल उत्पादन रिकॉर्ड 1,520 लाख टन तक पहुंच सकता है। अनुकूल मानसून, उच्च उत्पादकता वाली किस्मों के बढ़ते उपयोग और प्रमुख राज्यों में बोवाई क्षेत्र में विस्तार को इस वृद्धि का मुख्य कारण बताया गया है।
★ गेहूं का उत्पादन भी बढ़कर 1,179 लाख टन होने का अनुमान है, जिससे देश में कुल खाद्यान्न उपलब्धता मजबूत बनी रहेगी।
★ बेहतर उत्पादन से घरेलू बाजार में नॉन-बासमती चावल की कीमतों पर नरमी का दबाव आ सकता है, जबकि सरकारी खरीद और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध रहेगी।
★ उच्च उत्पादन से भारत को वैश्विक चावल बाजार में अतिरिक्त बढ़त मिल सकती है। वर्तमान में थाईलैंड और वियतनाम जैसे प्रमुख निर्यातक उच्च कीमतों पर हैं, जिससे भारत की प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त और मजबूत हो सकती है।
★ वहीं दूसरी ओर USDA ने भारत के तिलहनों का उत्पादन का अनुमान घटाकर 403 लाख टन किया, जिससे देश में खाद्य तेल आयात निर्भरता बढ़ सकती है।
★ इस कमी से सोयाबीन और सरसों तेल की घरेलू कीमतें ऊंची रह सकती हैं।
★ कुल मिलाकर, एक ओर रिकॉर्ड चावल उत्पादन से किसानों और सरकार के लिए राहत के संकेत हैं, वहीं तिलहन उत्पादन में गिरावट नीति निर्धारकों के लिए नई चुनौती खड़ी कर सकती है।
